फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: कार्यकर्ता कार्यबहिष्कार पर डटीं, आंगनबाड़ी केंद्रों पर ताले लटके

Thu, 22 Feb 2024 07:04 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
मोरी तहसील परिसर में धरना देती आंगनबाड़ी कार्यकर्ता। संवाद
विज्ञापन
मांगों को लेकर गढ़वालभर में निकाली रैली, प्रदर्शन किया, सीएम को भेजा ज्ञापन
विज्ञापन

मानदेय बढ़ाने, 18 हजार रुपये प्रतिमाह मानदेय देने समेत कई मांगें शामिल
संवाद न्यूज एजेंसी
गढ़वाल। मानदेय बढ़ाने सहित कई मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के कार्य बहिष्कार के कारण जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर ताले लटके हुए हैं। ऐसे में इन केंद्रों पर बच्चे नहीं पहुंच पा रहे हैं और इन केंद्रों में माध्यम से होने वाले अन्य कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं। बृहस्पतिवार को आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने गढ़वालभर में रैली निकाली और प्रदर्शन कर जल्द मांगें पूरा करने की मांग की। उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को ज्ञापन भी भेजा।
घनसाली/कंडीसौड़। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने न्यूनतम मजदूरी के तहत 18 हजार रुपये प्रतिमाह मानदेय देने, गोल्डन कार्ड सुविधा के साथ सेवानिवृत्ति पर दो लाख रुपये का आर्थिक पैकेज देने, मिनी आंगनबाड़ी केंद्रों को उच्चीकृत करने आदि की मांग की। इस मौके पर ब्लाॅक अध्यक्ष सविता सेमवाल, सरिता, ममता रतूड़ी, रीना रतूड़ी, रोशनी देवी, मंजु गुसाईं, अनिता, आशा देवी और लक्ष्मी देवी आदि शामिल थे।
विज्ञापन

गोपेश्वर/पोखरी/पीपलकोटी। कलेक्ट्रेट परिसर, दशोली व पोखरी के तहसील में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का कार्य बहिष्कार दूसरे दिन भी जारी रहा। गोपेश्वर में धरने पर बैठने वालों में ब्लॉक अध्यक्ष आशा थपलियाल, कोषाध्यक्ष गीता नेगी, रुकमा, पूनम, सरोज, रुद्रा, उर्मिला जबकि पोखरी में धरने पर बैठने वालों में ब्लॉक अध्यक्ष सरोजनी नेगी, दीपा देवी, सुनदेई देवी, जयंती राणा, संतोषी नेगी आदि मौजूद रहे।
रुद्रप्रयाग। यहां आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने तहसील मुख्यालय में प्रदर्शन किया। इस मौके पर संगठन जिलाध्यक्ष सुनीता देवी, शांति खन्ना, सुमन खंडूड़ी, रेखा पंवार, सुषमा रौथाण, पूनम रावत, संगीता देवी, देवकी, विमला पंवार आदि मौजूद थीं।
मोरी। मोरी ब्लाॅक अध्यक्ष उर्मिला चौहान के नेतृत्व में कार्यकर्ता ब्लॉक कार्यालय पहुंचीं और केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। उर्मिला चौहान ने कहा कि कार्यकर्ता जहां ग्रामीण क्षेत्रों में बच्चों को साक्षर करती हैं वहीं सरकार की ओर से दिए जाने वाले प्रोटीन आहार को उन तक पहुंचाती हैं। सरकार की योजनाओं को भी घर-घर तक पहुंचाती हैं। इस मौके पर शुभा, प्रमिला, मेनका, बीना, सुनीता, इंदीमा, सम्मी, मीना, सुमित्रा, मीरा, रंजू, स्वतंत्रता, परिता, यशोदा आदि मौजूद रहे।
श्रीनगर। आंगनबाड़ी संघ की ब्लॉक अध्यक्ष आशा भट्ट के नेतृत्व में मीना देवी, लक्ष्मी पंवार, रोशनी देवी, अनीता सिलोड़ी, कल्पेश्वरी देवी, रोशनी भंडारी, मनोरमा देवी, सुनीता नौटियाल, शकुंतला कोटियाल, मुन्नी पांडेय आदि ने रैली निकाली।
विज्ञापन

पौड़ी। डीएम के माध्यम से सीएम को भेजे ज्ञापन में संघ की उर्मिला बलूनी व किरण नेगी ने कहा जल्द समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन तेज करेंगे। इस मौके पर विनीता, कौशल रावत, अमिता ममगाईं आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें