फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शीतकालीन प्रवासी मतदाताओं को पास ही मिलेगी मतदान की सुविधा

विज्ञापन
विज्ञापन
चमोली जिले के शीतकालीन प्रवासी मतदाताओं के लिए उनके निवास स्थान के निकटवर्ती मतदेय स्थलों पर मतदान की सुविधा दी जाएगी। इसके लिए अतिरिक्त बूथ बनाए जाएंगे।
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव को लेकर जिले के उप जिला निर्वाचन अधिकारी हेमंत वर्मा ने बीएलओ, राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों और संबंधित ग्राम प्रधानों के साथ बैठक की, जिसमें बताया गया कि बदरीनाथ विधानसभा क्षेत्र के ऊंचाई वाले हिमाच्छादित नौ मतदेय स्थलों के 3991 मतदाता शीतकाल में जिले के निचले क्षेत्रों में निवास करते हैं। ये मतदाता जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्रों के अलग-अलग स्थानों पर रहते हैं। बताया कि इन प्रवासी मतदाताओं को उनके शीतकालीन निवास स्थानों के निकटवर्ती मतदेय स्थलों पर मतदान की सुविधा के लिए संबद्ध किया गया है। ग्राम पंचायत माणा के 816, नीती के 221,गमशाली, बांपा व फरकिया के 814, महरगांव, कैलाशपुर के 217, झेलम के 385, कोषा के 250, जुम्मा व कागा के 166, द्रोणागिरी व गरपक के 377, मलारी के 583 और औथ-हनुमान चट्टी के 162 मतदाता जिले के निचले गांवों में मतदान करेंगे। बैठक में उप निर्वाचन अधिकारी हेमंत वर्मा, संयुक्त मजिस्ट्रेट चमोली अभिनव शाह, प्रशिक्षु आईएएस डा. दीपक सैनी, एसडीएम जोशीमठ कुमकुम जोशी, सहायक निर्वाचन अधिकारी बीएस रावत सहित बीएलओ और राजनीतिक दलों के पदाधिकारी और ग्राम प्रधान उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें