फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: शिक्षकों की तैनाती न होने पर 29 को करेंगे आंदोलन

Fri, 19 Jul 2024 03:51 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
अटल उत्कृष्ट इंटर कॉलेज देवाल में लंबे समय से नहीं हैं शिक्षक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देवाल। अटल उत्कृष्ट इंटर कॉलेज देवाल में जल्द शिक्षकों की तैनाती की मांग को लेकर अभिभावकों ने मुख्यमंत्री और शिक्षा विभाग के उच्चाधिकारियों को ज्ञापन दिया। जल्द मांग पूरी न होने पर अभिभावकों ने 29 जुलाई से आंदोलन की चेतावनी दी है। इससे पूर्व अभिभावकों ने बृहस्पतिवार को देवाल ब्लाॅक मुख्यालय पर प्रदर्शन किया था।
विज्ञापन

अभिभावक संघ के अध्यक्ष गोविंद सोनी, कोषाध्यक्ष हरेंद्र बिष्ट ने कहा कि देवाल को विभाग ने अटल उत्कृष्ट विद्यालय तो बनाया दिया लेकिन यहां छह सालों से अंग्रेजी विषय में प्रवक्ता की तैनाती नहीं हो पाई है। जबकि तीन साल से अर्थशास्त्र में प्रवक्ता का पद रिक्त पड़ा है। ऐसे में यहां अध्ययनरत ढाई सौ से अधिक छात्र-छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। ज्ञापन देने वालों में नंदन आर्य, रमेश गड़िया, तारा परिहार, शीतल गड़िया, बलबीर सिंह, कलम पटाकी, खिलाप राम, कुंदन सिंह, प्रधान उर्वी दत्त, नंदी, तारा, कला, अनिता आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें