फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli :ऑलवेदर रोड परियोजना के तहत आधा-अधूरा छोड़ा हिल कटिंग का काम, संकरा हुआ हाईवे, लग रहा जाम

Mon, 12 Jun 2023 06:33 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली

सार

र्ष 2021 में चमोली चाड़े में हिल कटिंग का काम शुरू हुआ लेकिन हार्ड रॉक होने के कारण करीब 150 मीटर तक हिल कटिंग का काम छोड़ दिया गया। चमोली के अनुराग वर्मा का कहना है कि अधूरी-हिल कटिंग के कारण यात्रा में आ रही बसें यहां मुश्किल से निकल पा रही हैं।
विज्ञापन
बदरीनाथ हाईवे (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदरीनाथ हाईवे पर चमोली चाड़े पर बार-बार यात्रा वाहनों का जाम लग रहा है जिससे तीर्थयात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। यहां दो साल से हिल कटिंग का काम अधूरा पड़ा है और मलबा पड़ा होने से यहां यात्रा वाहन फंस रहे हैं। इसी कारण चमोली बाजार में भी जाम की स्थिति बन रही है।

विज्ञापन


ऑलवेदर रोड परियोजना कार्य के तहत वर्ष 2021 में चमोली चाड़े में हिल कटिंग का काम शुरू हुआ लेकिन हार्ड रॉक होने के कारण करीब 150 मीटर तक हिल कटिंग का काम छोड़ दिया गया। चमोली के अनुराग वर्मा का कहना है कि अधूरी-हिल कटिंग के कारण यात्रा में आ रही बसें यहां मुश्किल से निकल पा रही हैं।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: सीएम योगी को दिया चारधाम यात्रा पर आने का निमंत्रण, बदरी-केदार मंदिर समिति अध्यक्ष ने की मुलाकात
विज्ञापन
विज्ञापन


विपरीत दिशा से दूसरा वाहन आने पर यहां जाम लग रहा है। एनएचआईडीसीएल (राष्ट्रीय राजमार्ग एवं अवसंरचना विकास) की ओर से दो साल में यहां हिल कटिंग का काम पूरा नहीं किया गया है। चारधाम यात्रा शुरू होने से पहले जिला प्रशासन की ओर से हाईवे को चाक-चौबंद रखने के निर्देश दिए थे, लेकिन तीर्थयात्रियों को जाम से परेशान होना पड़ रहा है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें