फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: मोबाइल का ज्यादा प्रयोग करने पर परिजनों ने टोका तो घर से भाग गए तीन किशोर

Wed, 16 Oct 2024 07:28 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
थराली। मोबाइल का अधिक प्रयोग करने पर परिजनों ने टोका तो तीन किशोर घर से भाग गए। तीनों एक ही गांव के हैं। स्थानीय लोगों की शिकायत पर पुलिस ने उन्हें खोज निकाला। पुलिस ने उनकी मानसिक स्थिति को समझा और उनकी काउंसलिंग कराकर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

थराली थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि मंगलवार रात को चौकी देवाल में स्थानीय लोगों ने सूचना दी कि तीन किशोर घर से बिना बताए कहीं चले गए हैं। उनकी काफी तलाश की लेकिन वे नहीं मिले। इस पर थाना थराली ने तुरंत कार्रवाई करते हुए तीनों की खोज शुरू की तो तीनों नारायणबगड़ में एक बस में जाते दिखे। पुलिस ने तीनों को बस से उतारा और नारायणबगड़ चौकी ले आई। पुलिस ने उनकी मानसिक स्थिति को समझते हुए उनकी काउंसलिंग की और परिजनों को नारायणबगड़ चौकी में बुलाकर उनके सुपुर्द कर दिया। तीनों की उम्र करीब 14 से 16 वर्ष है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें