एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित को बदरीनाथ का प्रसाद भेंट करते बीकेटीसी के प्रभारी अधिकारी विपिन तिव
फोटो
बदरीनाथ। सेंट्रल एयर कमांड प्रमुख एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित ने बुधवार को बदरीनाथ धाम के दर्शन किए। वे करीब 15 मिनट तक बदरीनाथ धाम की पूजाओं में शामिल हुए। बीकेटीसी के प्रभारी अधिकारी विपिन तिवारी ने उन्हें बदरीनाथ के अंगवस्त्र और प्रसाद भेंट किया। प्रमुख एयर मार्शल ने बदरीनाथ धाम के दर्शन कर देश की खुशहाली की कामना की। इस दौरान वायु सेना के अधिकारी भी मौजूद रहे। संवाद