फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाई में गिरकर पश्चिम बंगाल का यात्री गंभीर घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
चतुर्थ केदार रुद्रनाथ की यात्रा पर आया पश्चिम बंगाल का यात्री खाई में गिरने से गंभीर घायल हो गया। प्रशासन की ओर से मुहैया कराए हेलीकॉप्टर से उसे ऋषिकेश एम्स के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

डुमक के यशवंत भंडारी ने बताया कि पश्चिम बंगाल से तीन यात्री पंचम केदार कल्पेश्वर मंदिर के दर्शनों को आए थे। बुधवार को वे रात्रि विश्राम के लिए डुमक गांव जा रहे थे, लेकिन गांव से दो किमी पहले शाम करीब साढ़े पांच बजे दीपांकर भट्टाचार्य का पैर फिसलने से वह खाई में गिर गया। पोर्टर ने लोगों को सूचना दी। जिस पर गांव से करीब 30 लोग वहां पहुंचे और घायल को गांव तक पहुंचाया। सुबह प्रशासन की ओर से हेलीकॉप्टर भेजा गया और घायल को एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया। घायल के हाथ और पैर में फ्रेक्चर है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें