फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

China Border: मलारी हाईवे पर सलधार में चौथे दिन शुरू हुई वाहनों की आवाजाही, अभी भी कई जगह लटके बोल्डर

Thu, 13 Oct 2022 06:48 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, जोशीमठ(चमोली)

सार

10 अक्तूबर को सलधार के पास मलारी हाईवे पहाड़ी से मलबा आने से बाधित हो गया था। सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) की ओर से तब से मलबे को हटाया जा रहा था।
विज्ञापन
जोशीमठ-मलारी हाईवे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चीन सीमा क्षेत्र के नीती घाटी को यातायात से जोड़ने वाले जोशीमठ-मलारी हाईवे पर सलधार में बृहस्पतिवार को वाहनों की आवाजाही शुरू हो गई है हालांकि यहां अभी भी मलबा और बोल्डर सड़क पर अटके हैं। इससे कभी भी दोबारा हाईवे बाधित हो सकता है। मार्ग खुलने के बाद सेना के साथ ही स्थानीय लोगों के वाहनों की आवाजाही सुचारु हो पाई। 

Uttarakhand Avalanche:  मौसम खराब होने से नहीं मिल पाए दो लापता, डोकराणी बाम ग्लेशियर से खाली हाथ लौट आया दल

10 अक्तूबर को सलधार के पास मलारी हाईवे पहाड़ी से मलबा आने से बाधित हो गया था। सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) की ओर से तब से मलबे को हटाया जा रहा था। स्थानीय लोगों का कहना है कि बीआरओ के पास पर्याप्त मशीनें होने के बाद भी हाईवे को खोलने में चार दिन का समय लग गया जबकि यह मार्ग सामरिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन


लक्ष्मण सिंह बुटोला, पूरन सिंह और संग्राम सिंह ने मलारी हाईवे पर मशीनों व मजदूरों की पर्याप्त व्यवस्था रखने की मांग की है। उनका कहना है कि हाईवे बार-बार बाधित होने से सेना के साथ-साथ स्थानीय लोगों को दिक्कत होती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें