फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों ने डीएम कार्यालय और थाने का किया घेराव

विज्ञापन
विज्ञापन
अक्तूबर माह में पपड़ियाणा गांव निवासी विकास पंवार की मौत का अभी तक खुलासा नहीं होने से गुस्साए ग्रामीणों ने डीएम कार्यालय और गोपेश्वर थाने का घेराव कर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने पुलिस पर मामले की गंभीरता से जांच नहीं करने का आरोप लगाया। ग्रामीणों ने डीएम से जल्द से जल्द मामले में जांच कर पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की।
विज्ञापन

विकास की मौत को दो सप्ताह से अधिक समय हो चुका है लेकिन उसकी मौत के कारणों का अभी तक पता नहीं चला। इस पर शनिवार को ग्रामीण बड़ी संख्या में महिलाओं के साथ गोपेश्वर थाने पहुंचे। उन्होंने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए थाना परिसर में धरना दिया। ग्रामीणों ने पुलिस से जल्द मामले की जांच पूरी करने की मांग की। थानाध्यक्ष रविंद्र सिंह नेगी ने कहा कि मामले की जांच गंभीरता से की जा रही है। काफी देर तक थाने में धरना देने के बाद ग्रामीण नारेबाजी करते हुए डीएम कार्यालय पहुंचे और प्रदर्शन किया। उन्होंने डीएम से मिलने की कोशिश की लेकिन इस दौरान ग्रामीणों की पुलिस से तीखी नोक-झोंक भी हुई। काफी देर तक भी जब ग्रामीणों की डीएम से भेंट नहीं हुई तो ग्रामीण लौट गए। ग्रामीणों ने कहा कि यदि जल्द से जल्द मामले का खुलासा नहीं किया गया तो पुलिस और प्रशासन के खिलाफ आंदोलन शुरू कर देंगे। इस दौरान ऊषा फरस्वाण, विवेक, प्रियंका, कुंवर सिंह पंवार, हरेंद्र सिंह पंवार, दीपक पंवार, प्रदीप बिष्ट, आदेश नेगी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें