फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: प्रशासन के आश्वासन पर विहिप का सत्याग्रह स्थगित

Sun, 06 Oct 2024 10:40 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

कर्णप्रयाग। सरकारी भूमि पर एक धर्म विशेष समुदाय की ओर से किए गए अतिक्रमण के विरोध में चल रहा विश्व हिंदू परिषद का सत्याग्रह धरना रविवार को चौथे दिन स्थगित हो गया। यहां नायब तहसीलदार और राजस्व उपनिरीक्षक ने आंदोलनकारियों से वार्ता की। उन्होंने जल्द भूमि की पैमाइश कर कार्रवाई का लिखित आश्वासन दिया। इसके बाद विहिप के जिलाध्यक्ष प्रताप लूथर ने सत्याग्रह स्थगित करवाया।
विज्ञापन

मांग को लेकर बीते चार दिनों से विहिप के कार्यकर्ता उमेश खंडूड़ी सत्याग्रह पर थे जबकि विहिप, बजरंग दल आदि उसके समर्थन में थे। रविवार को नायब तहसीलदार गिरीश चंद्र तिवारी, राजस्व उपनिरीक्षक अरविंद कुंवर ने धरनास्थल पर पहुंचकर आंदोलनकारियों से वार्ता की। अधिकारियों ने कहा कि टीम ने संबंधित भूमि की पैमाइश देर शाम पूरी कर ली है। जल्द इसकी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी। इस मौके पर बीएन सेमवाल, चिंतामणि सेमवाल, सतीश सेमवाल, हर्षवर्धन थपलियाल, पुरुषोत्तम कोठियाल और नगर पालिका के अवर अभियंता हरीश मैठाणी आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें