फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: नवनिर्मित राम मंदिर में मूर्तियों का अनावरण

Mon, 08 Jul 2024 05:58 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
जोशीमठ के ढाक गांव में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के दौरान पूजा-अर्चना करते स्वामी वासुदेवानंद स
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

जोशीमठ। ढाक गांव में नवनिर्मित राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के दौरान सोमवार को भगवान राम, सीता, लक्ष्मण और हनुमान की मूर्तियों का अनावरण स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती ने किया। साथ ही पूजा-अर्चना भी की। उन्होंने कहा कि देवभूमि में भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा होना सनातन को गौरवान्वित करता है।
विज्ञापन

ढाक गांव में ग्रामीणों की ओर से भगवान राम का भव्य मंदिर तैयार किया गया है। शनिवार से मंदिर में विभिन्न धार्मिक किए जा रहे हैं। सोमवार को स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती ने धार्मिक रीति रिवाजों के तहत भगवान की मूर्तियों का अनावरण किया। वासुदेवानंद सरस्वती ने कहा कि बदरी भूमि के ढाक में दक्षिण शैली में राम मंदिर निर्माण और प्राण प्रतिष्ठा के बाद यह भूमि रामचंद्र की भी हो गई है। इस दौरान स्वामी रामानंद सरस्वती, स्वामी अच्युतानंद सरस्वती, स्वामी शंकरानंद सरस्वती, ओम प्रकाश डोभाल, रविंद्र थपलियाल और कांति थपलियाल आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें