फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिंडर के तीनों ब्लॉक में नहीं अल्ट्रासाउंड और एक्स-रे की सुविधा

विज्ञापन
विज्ञापन
पिंडरघाटी के थराली, देवाल व नारायणबगड़ ब्लॉक में एक्स-रे और अल्ट्रासाउंड की व्यवस्था नहीं होने से मरीजों को बागेश्वर जिले के वैजनाथ जाना पड़ता है। वहीं सीएचसी थराली की एक्स-रे मशीन तीन माह से खराब पड़ी है।
विज्ञापन

अल्ट्रासाउंड नहीं होने से सबसे ज्यादा परेशानी बीमार व गर्भवती महिलाओं को होती है। उन्हें अल्ट्रासाउंड के लिए वैजनाथ जाना पड़ता है। पूर्व प्रमुख उर्मिला बिष्ट ने कहा कि नजदीक में यह सुविधा नहीं होने के कारण कई गरीब परिवार की महिलाएं अपनी नियमित जांच नहीं करा पाती हैं। वहीं सीएचसी थराली प्रभारी डा. पूनम ने का कहना है कि थराली पीएसची की एक्स-रे मशीन खराब चल रही है, जिसकी सूचना जिले को दे दी है। गर्भवती महिलाओं को अल्ट्रासाउंड के लिए वैजनाथ भेजा जाता है। शीघ्र नई एक्स-रे मशीन मिलने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें