फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध रूप से पेट्रोल डीजल बेचते दो टैंकर पकड़े

विज्ञापन
जोशीमठ में डीजल के टैंकर की जांच करते पूर्ति विभाग के अधिकारी। - फोटो : GOPESHWAR
विज्ञापन
चमोली जिला पूर्ति विभाग और पुलिस टीम ने जोशीमठ क्षेत्र में अवैध तरीके से पेट्रोल-डीजल बेचते हुए दो टैंकरों को पकड़ लिया। दोनों टैंकर शक्ति फिलिंग स्टेशन सतपुली के हैं, जिसके चलते शक्ति फिलिंग स्टेशन सतपुली के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर दी गई है। साथ ही दोनों टैंकरों के चालकों को जोशीमठ थाने लाया गया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार जोशीमठ के स्थानीय पेट्रोलियम विक्रेता ने 26 जुलाई को पूर्ति निरीक्षक को सूचना दी थी कि तपोवन में एक टैंकर अवैध रूप से पेट्रोल बेच रहा है। पूर्ति निरीक्षक टीम बनाकर मौके पर पहुंचे और तपोवन चौकी के पास खड़े वाहन को कब्जे में लेकर चालक से दस्तावेज मांगे तो वह पेट्रोल बेचने संबंधी कोई दस्तावेज नहीं दिखा पाया। चालक ने बताया कि उनका दूसरा वाहन हेलंग में है। पुलिस की मदद से इस टैंकर को भी हेलंग से पकड़ लिया गया। उसके पास भी पेट्रोल बेचने के कोई दस्तावेज नहीं थे। दोनों वाहनों और चालकों को जोशीमठ थाने लाया गया। इस मामले में वस्तु अधिनियम सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। कार्रवाई करने वालों में जिला पूर्ति अधिकारी केएल शाह, पूर्ति निरीक्षक सुशील नौटियाल, केंद्र प्रभारी दिनेश कुमार और बाट माप सहायक बसंत सिंह बिष्ट आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें