फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: दो खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित

Wed, 25 Sep 2024 06:10 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
पोखरी। जीआईसी उडामांडा के दो खिलाड़ियों का चयन राज्य स्तरीय की प्रतियोगिता के लिए हुआ है। गौचर में संपन्न हुई जिला स्तरीय शरदकालीन प्रतियोगिता में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया था। कुलदीप सिंह का अंडर 19 व खुशी का अंडर 14 आयु वर्ग की बैडमिंटन प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। शिक्षक सतीश कुमार बनियासी ने कहा कि दोनों खिलाड़ियों का राज्य स्तर पर चयन होना विद्यालय के लिए गौरव की बात है। प्रधानाचार्य केएल टम्टा, शिक्षक ब्रह्मानंद किमोठी, प्रभार किशोर आदि ने खिलाड़ियों के चयन पर खुशी जताई। संवाद
विज्ञापन


नवरात्रि अनुष्ठान तीन अक्तूबर

नंदानगर। ग्राम पंचायत कनोल गांव में तीन से 12 अक्तूबर तक नवरात्रि अनुष्ठान होगा। इस दौरान गोरिया राजा चौक पर नौ दिनों तक विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम होंगे। सामाजिक कार्यकर्ता राजेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि अनुष्ठान में देवताओं का पंचस्नान, घोड़ी रथ, दुर्गा पूजन के साथ ही पंच पूजाएं होंगी। प्रतिवर्ष होने वाले इस अनुष्ठान में प्रवासी ग्रामीण भी आएंगे। इस दौरान सामूहिक भोज भी आयोजित किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें