फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यात्रियों के साथ करें अच्छा व्यवहार, रेट से अधिक न लें पैसा

विज्ञापन
पीपलकोटी में चारधाम यात्रा को लेकर व्यापारियों से बैठक लेते डीएसपी धन सिंह तोमर। - फोटो : GOPESHWAR
विज्ञापन
पुलिस उपाधीक्षक धनसिंह तोमर ने चारधाम यात्रा की तैयारियों के मद्देनजर पीपलकोटी पुलिस चौकी में टैक्सी यूनियन, होटल-ढाबा व्यावसायियों और व्यापार संघ के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि यात्रियों के साथ अच्छा व्यवहार करें और निर्धारित दर से अधिक पैसा न वसूलें।
विज्ञापन

रविवार को आयोजित बैठक में उपाधीक्षक धन सिंह तोमर ने कहा कि होटल और ढाबा स्वामी रेट लिस्ट चस्पा करें। होटल-ढाबों में शराब न पिलाएं और पार्किंग की उचित व्यवस्था करें, जिससे यातायात बाधित न हो। साथ ही होटलों में ठहरने वाले यात्रियों का विवरण अपने रजिस्टर में दर्ज करें। सभी होटलों में सीसीटीवी कैमरे लगाएं, और साफ सफाई पर विशेष ध्यान दें।
इस दौरान टैक्सी यूनियन के पदाधिकारियों और चालकों को अपने वाहनों में परिवहन विभाग की ओर से तय किराया सूची चस्पा करने, यात्रियों के साथ अच्छा व्यवहार करने और सूची के अनुसार किराया लेने के निर्देश दिए। कहा कि यात्रा का मुख्य पड़ाव होने के कारण पीपलकोटी में यात्रियों की संख्या अधिक रहती है। इसलिए यात्रियों की सुविधा का पूरा ध्यान रखा जाए। व्यापारियों ने नगर में पार्किंग का मुद्दा उठाते हुए कहा कि वाहन चालक दुकानों के आगे वाहन खड़ा कर देते हैं, जिससे यातायात बाधित हो जाता है। इस पर पुलिस उपाधीक्षक धन सिंह तोमर ने कहा कि इसको लेकर जल्द व्यवस्था बनाई जाएगी। बैठक में चमोली थानाध्यक्ष विजय भारती, पीपलकोटी चौकी इंचार्ज मंदीप सिंह, व्यापार संघ अध्यक्ष दीपक राणा, दिनेश भट्ट, कन्हैया वर्मा, युद्धवीर सिंह, प्रकाश शाह, देवेंद्र सिंह, सुरेंद्र सिंह, दर्शन सिंह, संजय भंडारी, रूप सिंह, मानवेंद्र सिंह, ताजबर बिष्ट और प्रदीप कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें