फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: खाली बर्तनों के साथ व्यापारियों का प्रदर्शन

Mon, 08 Jul 2024 06:56 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
देवाल में पेयजल संकट पर बाजार में खाली बर्तनों के साथ प्रदर्शन करते व्यापारी। संवाद
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

तीन दिनों से पानी नहीं आने पर गुस्साए व्यापारी और ग्रामीण
संवाद न्यूज एजेंसी
देवाल। तीन दिन से देवाल बाजार में पानी नहीं आने पर सोमवार को व्यापारियों और ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने बाजार में खाली बर्तनों के साथ प्रदर्शन किया। जल संस्थान और पेयजल निगम के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उन्होंने जल्द आपूर्ति सुचारु करने की मांग की। कहा मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

सोमवार को व्यापार संघ देवाल के अध्यक्ष सुरेंद्र रावत व जिला उपाध्यक्ष केडी मिश्रा की अगुवाई में व्यापारी एकत्रित हुए और देवाल बाजार में खाली बर्तनों के साथ प्रदर्शन किया। साथ ही जल संस्थान व जल निगम के खिलाफ नारेबाजी की। व्यापारियों ने कहा कि देवाल के लिए हनीगाड से पेयजल योजना बनी है लेकिन पिछले तीन दिन से देवाल की आठ हजार की आबादी पानी के लिए तरस रही है। वहीं गमलीगाड व कोठमी पेयजल योजना भी है उसके बाद भी ग्रामीणों के घरों में पानी नहीं आ रहा है। व्यापारियों ने हनीगाड पेयजल योजना की जांच की मांग उठाई। प्रदर्शन करने वालों में व्यापार संघ के संरक्षक प्रदीप राणा, संयोजक भरत सिंह, उपाध्यक्ष हेम चंद्र, कुंदन भंडारी, हरीश पांडे, जोत सिंह, जयप्रकाश, दान सिंह, लक्ष्मण कुमार, प्रताप सिंह, विनोद कुमार आदि मौजूद थे। वहीं पेयजल निगम के एई कैलाश नौटियाल ने कहा कि हनीगाड़ पेयजल योजना को जल्द जल संस्थान की योजना से जोड़कर पेयजल आपूर्ति सुचारु करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें