दिसंबर के पहले सप्ताह में कई वर्ष बाद ब्रह्मताल में बर्फ गिरी है और बर्फ देखने के लिए देश के विभिन्न शहरों से पर्यटक ब्रह्मताल पहुंचे हैं। यहां पर पचास से अधिक पर्यटक रुके हैं।
रूपकुंड बंद होने के बाद भीकलताल-ब्रह्मताल पर्यटकों के लिए पसंदीदा बना हुआ है। दिल्ली, महाराष्ट्र, बंगाल, गोआ आदि शहरों से पचास से अधिक टूरिस्ट ब्रह्मताल पहुुंचे हैं। यहां पहुंचे पर्यटक बर्फ में टेंट लगाकर बर्फ का आनंद ले रहे हैं। लोहाजंग के इंद्र राणा ने बताया कि कई वर्ष बाद दिसंबर के पहले सप्ताह में ब्रह्मताल में तीन से चार फीट बर्फ पड़ी है। यहां लगातार पर्यटक पहुंच रहे है। कोरोना के बाद पर्यटन व्यवसाय धीरे-धीरे पटरी पर आ रहा है।