आदिबदरी। पर्यटन विकास परिषद के सौजन्य से पर्यटकों और ग्रामीणों की सुविधा के लिए आदिबदरी में शौचालय का निर्माण कराया गया है। यहां शौचालय नहीं होने से पर्यटकों और ग्रामीणों को भटकना पड़ता था।
आदिबदरी में पर्यटन विकास परिषद के सौजन्य से 35 लाख से भी अधिक की लागत से बनने वाले शौचालय से लोगों की दिक्कतें दूर हो गई हैं। आदिबदरी मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष जगदीश बहुगुणा ने कहा कि अगर जीएमवीएन यहां स्थित मार्गीय सुविधा केंद्र की मरम्मत कर उसे भी शुरू कर दे तो पर्यटकों को और अधिक सुविधा मिलनी शुरू हो जाएगी। संवाद