फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: बच्चों को बताई ओडिसी व भारतनाट्यम नृत्य की बारीकियां

Fri, 03 May 2024 07:30 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
अगस्त्यमुनि। केंद्रीय विद्यालय में छात्र-छात्राओं में ओडिसी व भरतनाट्यम नृत्य के बारे में जानकारी दी गई। युवाओं के बीच भारतीय शास्त्रीय संगीत और संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए स्वैच्छिक संस्था स्पिक मैके की ओर से जिले के विद्यालयों में शास्त्रीय नृत्य की जानकारी दी जा रही है।
विज्ञापन

कार्यक्रम में प्राचार्या अदिति नेगी ने छात्र-छात्राओं को भारत की लोक के बारे में बताया। ओडिसी नृत्यांगना श्रीराधा पॉल और बंगाल से आई भरतनाट्यम नृत्यांगना राधिका कथल ने बच्चों को शास्त्रीय नृत्य की बारीकियों से अवगत कराया। मुख्य शिक्षा अधिकारी परमेन्द्र सिंह बिष्ट ने बताया कि नई शिक्षा नीति 2020 में राष्ट्रीय धरोहर और सांस्कृतिक आदान प्रदान की गतिविधियों की जानकारी दिए जाने का प्रावधान है। स्पिक मैके के राज्य समन्वयक अनिरुद्ध अग्रवाल ने बताया कि आगामी दिनों में जीआईसी चंद्रापुरी, भीरी, कंडारा व क्यूंजा विद्यालय में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें