फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जवानों की पत्नियां और बच्चे सीख रहे आपदा प्रबंधन के गुर

विज्ञापन
विज्ञापन
आईटीबीपी आठवीं वाहिनी गौचर ने वाहिनी के जवानों की पत्नियों और बच्चों के लिए एडवेंचर एवं आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण शुरू किया। दो सप्ताह के इस प्रशिक्षण में प्रतिभागी चुनौतीपूर्ण स्थिति में दमखम से काम करने का कौशल हासिल कर रहे हैं।
विज्ञापन

स्पोर्ट्स एंड एडवेंचर मंत्रालय केंद्र सरकार के फिट इंडिया मूवमेंट के तहत 27 सितंबर से शुरू हुई साहसिक प्रशिक्षण में वाहिनी के जवानों के परिवारीजन जोखिम उठाने के कई गुर सीख रहे हैं। हिमवीर वाइफ्स वेलफेयर एसोसिएशन की अध्यक्ष अल्भा जोशी के मार्गदर्शन में कार्यशाला में वाल क्लाइंबिंग, बिल्डिंग क्लाइंबिंग, जोखिम प्रबंधन, भौगोलिक परिस्थितियों का आंकलन, परस्पर संचार, प्राथमिक उपचार, चिकित्सा सेवाएं व अन्य संसाधन जुटाना जैसे विभिन्न विषयों पर प्रशिक्षण दिया जा रहा है। अल्भा जोशी ने बताया कि ऐसे रोमांच भरे प्रशिक्षण शिविरों से महिलाओं व बच्चों में साहस, तत्परता, धैर्य, सहभागिता, चुनौती लेने के प्रति सजग रहने की भावना का विकास होता है। वाहिनी के कमांडेंट शैलेश जोशी व अन्य अधिकारियों की ओर से कार्यशाला कि मानीटरिंग की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें