फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शरदोत्सव में शिक्षा विभाग का स्टाल बना आकर्षण का केंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
हिमवंत कवि चंद्र कुंवर बत्र्वाल खादी ग्रामोद्योग एवं पर्यटन शरदोत्सव में शिक्षा विभाग की ओर से लगाया गया नवाचार गतिविधियों का स्टाल आकर्षण का केंद्र बना है। बच्चों से लेकर बड़े यहां आकर विभिन्न प्रकार की जानकारी ले रहे हैं।
विज्ञापन

राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय बीणा की प्रधानाध्यापिका कुसुमलता गड़िया, प्राथमिक विद्यालय कनसारी के प्रधानाध्यापक राकेश भट्ट, जीआईसी गोदली के शिक्षक धन सिंह घरिया और प्राथमिक विद्यालय आली के शिक्षक विनोद कुमार की तरफ से यह स्टाल लगाया गया है। इस स्टाल का उद्देश्य विभिन्न तरह के नवाचार गतिविधियों से छात्र-छात्राओं में वैज्ञानिक तकनीकी सोच विकसित करना और व्यावसायिक गतिविधियों को बढ़ावा देना है। यहां प्रोजेक्ट के माध्यम से सौरमंडल, चुंबकीय बुलेट ट्रेन, रिंगाल की टोकरियां, जिसमें क्यूआर कोड से जड़ी बूटियों की जानकारियां, प्लास्टिक बोतलों से दीवार, सोलर कुकर सहित अन्य गतिविधियों के बारे में बताया जा रहा है। इन नवाचारी गतिविधियों को देखने के लिए छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें