थराली। डीएवी पीजी कॉलेज की शोध छात्रा एवं थराली निवासी दिव्या नेगी को चमोली के परभक्षी कीटों पर शोध के लिए यंग साइंटिस्ट अवार्ड से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान उन्हें 21वें उत्तराखंड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी सम्मेलन में मिला।
मुख्य सूचना आयुक्त राधा रतूड़ी, यूकॉस्ट के महानिदेशक दुर्गेश पंत और संयुक्त निदेशक डीपी उनियाल ने उन्हें पुरस्कार प्रदान किया। दिव्या डीएवी पीजी कॉलेज के जन्तु विज्ञान विभाग में पुष्पेन्द्र कुमार शर्मा के निर्देशन में शोध कर रही हैं। उनका शोध जैव विविधता और पारिस्थितिकी को समझने में महत्वपूर्ण है। उन्होंने सीएसआईआर-यूजीसी नेट, गेट और यूसेट जैसी प्रतियोगी परीक्षाएं भी उत्तीर्ण की हैं। यह अवार्ड उनकी मेहनत और शोध के प्रति समर्पण का परिणाम है। कॉलेज के प्राचार्य कौशल कुमार, विधायक भूपाल राम टमटा सहित कई लोगों ने दिव्या को बधाई दी।