फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस स्टैंड पर मां को लेने जा रहे युवक की हादसे में मौत

Sat, 30 Jan 2016 08:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
 एक दिन पहले पैदा हुए बेटे को देखने के लिए बस स्टैंड पर अपनी मां को लेने जा रहे नंदकेशरी निवासी और सेना के जवान विक्रम सिंह की मेरठ में सड़क हादसे में शुक्रवार को हुई मौत से पूरे क्षेत्र में मातम छाया हुआ है।
विज्ञापन


 खबर सुनते ही विक्रम के भाई और परिजन मेरठ रवाना हो गए हैं।


मृतक के भाई अमूल और अनिल ने बताया कि 27 जनवरी को विक्रम की पत्नी रेेखा ने अस्पताल में बेटे को जन्म दिया। अस्पताल में पत्नी की देखभाल के लिए नंदकेशरी से विक्रम की मां शुक्रवार को मेरठ पहुंची थी।

 बताया जा रहा है कि विक्रम अपनी मां गुड्डी देवी को बस स्टेशन लेने जा रहा था कि इस दौरान सड़क हादसे में उसकी मौत हो गई। पत्नी और नवजात बेटा अब भी अस्पताल में हैं।
विज्ञापन


 विक्रम की मौत की खबर न तो उसकी मां को दी गई है और न ही उसकी पत्नी को। अनिल ने बताया कि गुड्डी देवी काफी देर बस स्टेशन पर विक्रम का इंतजार करने के बाद खुद टैक्सी से घर चली गई।
विज्ञापन


जहां विक्रम के बड़े बेटे और बेटी ने बताया कि वह अस्पताल में है। इधर, विक्रम की मौत की सूचना पर नंदकेशरी में शोक की लहर है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें