फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: मनोहर वार्ड में परिवार ने रुकवाया मकान तोड़ने का काम

विज्ञापन
विज्ञापन
Iकहा-सरकार की ओर से तय नहीं किया गया है मुआवजा
विज्ञापन

I

Iजो सामान बचाया जा सकता है उसे भी पहुंचाया जा रहा नुकसानI


भू-धंसाव की चपेट में आए मनोहर बाग वार्ड में एक मकान को तोड़ा जा रहा है। रविवार को मकान को तोड़े जाने का काम परिवार के लोगों ने रुकवा दिया। उन्होंने कहा कि मकान तोड़ने की स्वीकृति के दौरान जो बात कही गई थी उसका पालन नहीं किया जा रहा है। साथ ही मकान तोड़ने के दौरान जो सामान बचाया जा सकता था उसे भी खराब किया जा रहा है। साथ ही उन्होंने अधिकारी के रवैये पर भी नाराजगी जताई।



परिवार की सहमति के बाद मनोहर बाग वार्ड में शनिवार से एक आवासीय मकान के ध्वस्तीकरण का कार्य शुरू हुआ। प्रभावित परिवार के शंभू प्रसाद सती और माधवी सती का कहना है कि हमने प्रशासन का सहयोग करने के लिए ध्वस्तीकरण की स्वीकृति दे दी थी लेकिन अभी तक सरकार ने मुआवजा और रेट तय नहीं किए हैं। साथ ही ध्वस्तीकरण के दौरान जो सामान बचाया जा सकता था उसे मलबा डालकर दबाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


माधवी सती ने मौके पर पहुंचे एक अधिकारी के बर्ताव पर भी नाराजगी जताई। कहा कि जिन अधिकारियों के पास मानवता नहीं है उनको साइड पर नहीं भेजना चाहिए। कहा कि वह अब मकान को नहीं तुड़वाएंगे। वहीं दो होटलों, एक आवासीय घर और लोक निर्माण विभाग के गेस्ट हाउस के साथ जेपी कॉलोनी में असुरक्षित भवनों को तोड़ने का काम जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें