बदरीनाथ के रावल (मुख्य पुजारी) ईश्वर प्रसाद नंबूदरी ने आदि केदारेश्वर मंदिर में अन्नकूट (पके चावलों का भोग) अर्पित किया। इस मौके पर धर्माधिकारी राधाकृष्ण थपलियाल, वेदपाठी रविंद्र भट्ट ने आदि केदारेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना की।
बदरीनाथ धाम में पंच पूजा के दूसरे दिन बुधवार को आदि केदारेश्वर मंदिर के कपाट विधि-विधान से बंद कर दिए गए हैं। इस दौरान बदरीनाथ के रावल (मुख्य पुजारी) ईश्वर प्रसाद नंबूदरी ने आदि केदारेश्वर मंदिर में अन्नकूट (पके चावलों का भोग) अर्पित किया। इस मौके पर धर्माधिकारी राधाकृष्ण थपलियाल, वेदपाठी रविंद्र भट्ट ने आदि केदारेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना की।
विज्ञापन
इसके बाद करीब पंद्रह मिनट तक आदि केदारेश्वर भगवान की आरती कर मंदिर को शीतकाल के लिए बंद कर दिया गया है। बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होने की प्रक्रिया मंगलवार से शुरू हो गई थी। पहले दिन गणेश मंदिर के कपाट बंद हुए।