फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: दुर्घटना में घायलों की मदद करने वालों को विभाग करता है पुरस्कृत

Sun, 16 Nov 2025 05:40 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
गैरसैंण में परिवहन विभाग ने स्थानीय लोगों को किया जागरूक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कर्णप्रयाग। सड़क सुरक्षा अभियान के तहत परिवहन विभाग की ओर से नगर पंचायत गैरसैंण में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान लोगों को दोपहिया वाहन चलाते समये हेलमेट पहनने, टैक्सी चलाते समय सीट बेल्ट पहनने, ओवरस्पीड, ड्रिंक एंड ड्राइव आदि की जानकारी दी। अधिकारियों ने लोगों को राहवीर योजना की भी जानकारी दी। अधिकारियों ने कहा कि यदि दुर्घटना के समय किसी व्यक्ति की ओर से घायलों की मदद की जाती है तो विभाग की ओर से संबंधित व्यक्ति को पुरस्कृत करता है। घायलों की मदद करने वालों के खिलाफ कोई पुलिस कार्रवाई नहीं होती है।
विज्ञापन

नगर पंचायत सभागार में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में संभागीय परिवहन अधिकारी अभिषेक भट्गांई ने कहा कि पहाड़ों में अक्सर लिंक मोटर मार्गों पर वाहन चालक अतिरिक्त सवारी ले जाते हैं। ऐसे में कई बार दुर्घटनाएं हो जाती हैं। कई चालक नशे में भी वाहन चलाते हैं। ऐसे चालकों की सूचना जरूर दें। इस मौके पर मुख्य सहायक असलम अली, कनिष्ठ सहायक सौरभ, पर्वतन सिपाही नवीन, वैशाली, विभाग बाल विकास परियोजना अधिकारी सीवी गर्ग और खंड विकास अधिकारी पवन कंडारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें