फोटो
गैरसैंण। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर काॅलेज में सप्तशक्ति संगम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शैलेश मटियानी पुरस्कार से सम्मानित रंभा शाह ने कहा कि भारत की संस्कृति में कहा गया है कि यत्र नार्यस्तु पूज्यन्ते रमन्ते तत्र देवताः ... अर्थात् जहां नारियों की पूजा होती है वहां देवता निवास करते हैं। मुख्य वक्ता पीजी काॅलेज गैरसैंण की डाॅ. मुक्ता कनवाल ने कहा कि नारी अपने परिवार को सुदृढ़ करने में सबसे बड़ी भूमिका अदा करती है। पुष्पा रतूड़ी ने मातृशक्ति की ओर से सामाजिक हितों में अनवरत रूप से की जा रही पहल और भारतीय जीवन शैली के विषय में जानकारी दी। कार्यक्रम में बलिदानी कृपाल सिंह की पत्नी विमला देवी को सम्मानित किया गया। समीक्षा मलेठा के संचालन में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानाचार्य दिनेश प्रसाद उनियाल, सुषमा गैड़ी, कुसुम सती, रेनू शाह, भवानी ढोंडियाल, प्रियंका और संध्या मौजूद रहे। संवाद