फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Joshimath: नृसिंह मंदिर मार्ग का पुश्ता टूटा, बेहद संकरा हुआ मार्ग, बड़े वाहनों का आवागमन बंद

Wed, 02 Aug 2023 04:44 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली

सार

बदरीनाथ यात्रा के दौरान जोशीमठ में वन वे व्यवस्था लागू की जाती है। बदरीनाथ जाने वाले वाहनों को नृसिंह मंदिर मार्ग से होकर भेजा जाता है, जबकि वापसी में वाहनों को मुख्य बाजार से होकर गंतव्य के लिए भेज दिया जाता है।
विज्ञापन
नृसिंह मंदिर मार्ग का पुश्ता टूटा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जोशीमठ में आपदा प्रभावित क्षेत्र सिंहधार वार्ड में नृसिंह मंदिर मार्ग का पुश्ता टूटने से मार्ग संकरा हो गया है। ऐसे में इस मार्ग पर बड़े वाहनों का आवागमन बंद कर दिया गया है। सभी बड़े वाहनों को बाजार से होकर भेजा जा रहा है।

विज्ञापन


बदरीनाथ यात्रा के दौरान जोशीमठ में वन वे व्यवस्था लागू की जाती है। बदरीनाथ जाने वाले वाहनों को नृसिंह मंदिर मार्ग से होकर भेजा जाता है, जबकि वापसी में वाहनों को मुख्य बाजार से होकर गंतव्य के लिए भेज दिया जाता है। बीते दिनों हुई भारी बारिश के कारण नृसिंह मंदिर मार्ग धंस गया था। मंगलवार सुबह मार्ग का पुश्ता टूट गया। लोक निर्माण विभाग ने यहां सुरक्षा को देखते हुए पत्थरों का घेरा बना दिया गया है।

Badrinath Dham:  मास्टर प्लान के तहत बन रहे पुल का ढांचा गिरने से हादसा, नदी में बहे दो मजदूर, एक की जान बची
विज्ञापन
विज्ञापन


जबकि पुलिस प्रशासन की ओर से यहां भारी वाहनों की आवाजाही रोक दी गई है। सभी वाहनों को मुख्य बाजार वाली सड़क से भेजा जा रहा है। जबकि छोटे वाहनों की आवाजाही नृसिंह मंदिर मार्ग से करवाई जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें