सड़क नहीं खुलने पर पिछले शनिवार को ग्रामीणों और सोल क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने प्रदर्शन किया था। जिसके बाद यहां पर पोकलैंड मशीन द्वारा लगातार मलबा हटाया गया और शुक्रवार को सड़क खोल दी गई।
तहसील के थराली-डुंग्री मोटर मार्ग पर 44 दिन बाद हल्के वाहनों की आवाजाही शुरू हो गई है। मार्ग खुलने से सोल घाटी के मैन, केरा, डुंग्री, रूईसाण, बूंगा, गेरूड़ और कोलपुड़ी सहित 15 गांवों के ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। 6 अगस्त को भूस्खलन के कारण थराली-डुंग्री मोटर मार्ग बंद हो गया था।
एक महीने से ज्यादा समय बीतने के बाद भी सड़क नहीं खुलने पर पिछले शनिवार को ग्रामीणों और सोल क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने प्रदर्शन किया था। जिसके बाद यहां पर पोकलैंड मशीन द्वारा लगातार मलबा हटाया गया और शुक्रवार को सड़क खोल दी गई। पीएमजीएसवाई के एई डीएस भंडारी ने बताया कि सड़क को हल्के वाहनों के लिए खोल दिया गया है।