फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थराली-देवाल मोटर मार्ग बना परेशानी का सबब

विज्ञापन
विज्ञापन
थराली-देवाल-वाण मोटर मार्ग का डामर उखड़ने से वाहन चालकों एवं पैदल चलने वाले राहगीरों को दिक्कत हो रही है। चेपड़ों के दर्शन सिंह, प्रधान सीमा देवी, जिला पंचायत सदस्य देवी जोशी, क्षेत्र पंचायत सदस्य देवेंद्र सिंह ने कहा कि सड़क के कॉजवे क्षतिग्रस्त होने से उसमें से लोहे की सरिया निकली हुई है। ऐसे में कई वाहनों के टायरों को नुकसान पहुंच रहा है।
विज्ञापन

मोटर मार्ग पर करीब छह किमी से आगे उणीबगड़ के पास सड़क का डामर पूरी तरह से उखड़ चुका है। पैदल जाने वाले और स्कूल के बच्चों के लिए भी यह परेशानी का सबब बना हुआ है। कई बार विभाग को हॉटमिक्स करने को कहा गया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। वहीं लोनिवि के सहायक अभियंता बिजेंद्र सिंह ने कहा कि धन स्वीकृत होने पर सड़क की मरम्मत की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें