फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: निबंध में तेजस, नारा लेखन में वैष्णवी ने पाया प्रथम स्थान

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-
विज्ञापन

सतर्कता जागरुकता सप्ताह के तहत टीएचडीसी ने आयोजित की विभिन्न प्रतियोगिताएं
संवाद न्यूज एजेंसी
पीपलकोटी। टीएचडीसी ने सतर्कता जागरुकता सप्ताह के तहत विभिन्न शिक्षण संस्थाओं में भ्रष्टाचार का विरोध करें, राष्ट्र के प्रति समर्पित विषय पर प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस दौरान अव्वल छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। हिमालय उदय चिल्ड्रन एकेडमी पीपलकोटी में हुई निबंध प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में तेजस नेगी प्रथम, शिवांगी द्वितीय व वैशाली राणा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। आराध्य भंडारी व सुहानी मिश्रा को सांत्वना पुरस्कार दिया गया।
नारा प्रतियोगिता में वैष्णवी, जिया नेगी व तनुष्का तथा प्राइमरी वर्ग में आयोजित नारा में संस्कृति हटवाल, प्रियांशु जोशी व दीप्ति रावत ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

अटल उत्कृष्ठ राजकीय इंटर कॉलेज उर्गम में हुई सीनियर वर्ग की निबंध प्रतियोगिता में वंदना पंवार तथा जूनियर वर्ग में प्रवीण सेमवाल, सीनियर वर्ग नारा में हेमंती, जूनियर वर्ग में प्रवीण सेमवाल, भाषण सीनियर वर्ग में अमिता रावत ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

जनसंपर्क अधिकारी अविनाश कुमार व वाईएस चौहान ने बताया कि दिया, स्नेहा, अग्रिमा, हेमंती, अमिता, प्रियांशु, तमन्ना, अंसु पंवार, आंशिका, हर्षिता, करिश्मा, दिव्या व शैलजा को सांत्वना पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें