फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काम नहीं तो वेतन नहीं के आदेश का शिक्षक संघ ने किया विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
सचिवालय कर्मियों के हड़ताल पर जाने के बाद काम नहीं तो वेतन नहीं का आदेश जारी किए जाने का अखिल भारतीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ ने विरोध किया। संघ का कहना है कि सरकार ने कर्मियों की मांगों को दरकिनार करते हुए तुगलकी फरमान जारी किया है।
विज्ञापन

शिक्षक संघ की वर्चुअल बैठक में संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष योगेश त्यागी ने कहा कि शिक्षक कर्मचारियों की मांगों को वार्ता के माध्यम से हल किया जाना चाहिए। यदि सरकार ने उत्पीड़न किया तो देशव्यापी आंदोलन किया जाएगा। संघ के महामंत्री सुभाष चौहान ने कहा कि प्रदेश सरकार ने शिक्षक कर्मचारियों की किसी भी मांग को नहीं माना है। वर्चुअल बैठक में राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष कुलदीप, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उमेश चौहान, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नरेश कौशिक, राष्ट्रीय संयुक्त मंत्री डा. रणवीर सिंह, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कल्पना बिष्ट, राष्ट्रीय संगठन मंत्री उमाकांत शर्मा और राष्ट्रीय प्रवक्ता नैनसिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें