फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरपंचों ने प्रदर्शन कर वन मंत्री का पुतला फूंका

विज्ञापन
जोशीमठ में वन मंत्री का पुतला फूंकते आक्रोशित वन सरपंच। - फोटो : GOPESHWAR
विज्ञापन
ब्लाक जोशीमठ के सरपंचों ने नगर में जुलूस निकालकर मुख्य चौराहे पर वन मंत्री का पुतला फूंका। उन्होंने विभिन्न मांगों के समर्थन में नारेबाजी की और वन विभाग में टेंडर प्रक्रिया के तहत चल रहे कार्यों को बंद करने की मांग की।
विज्ञापन

क्षेत्र के सरपंचों ने कहा कि वन विभाग में टेंडर प्रक्रिया के तहत कराए जा रहे कार्यों में अनियमितता की जा रही है। कार्य की गुणवत्ता भी ठीक नहीं है। इसलिए टेंडर प्रक्रिया के तहत कराए जा रहे कार्यों पर तुरंत रोक लगाई जाए। उन्होंने सरपंचों को मानदेय देने, नंदादेवी राष्ट्रीय पार्क के तहत चलने वाले ट्रेकिंग को सरपंचों के माध्यम से कराने की मांग उठाई। कहा कि इससे सरपंचों को भी लाभ मिलेगा। साथ ही उन्होंने विभाग की ओर से कराए गए कार्यों की जांच की भी मांग उठाई। इस दौरान धर्मेंद्र सिंह, महेंद्र सिंह, संग्राम सिंह सहित अन्य सरपंच उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें