फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: मानसिक अवसाद से बचने के लिए समस्याओं पर खुलकर करें बात

Thu, 10 Oct 2024 07:53 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

गोपेश्वर। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से बीटेक कॉलेज कोठियालसैंण में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। वक्ताओं ने अवसाद से बचने के लिए मानसिक समस्याओं पर खुलकर बात करने पर जोर दिया। वहीं, जिले के 92 आयुष्मान आरोग्य मंदिर में मानसिक स्वास्थ्य को लेकर जागरूकता गोष्ठियां आयोजित की गईं।
विज्ञापन

बीटेक कॉलेज में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव पुनीत कुमार ने कहा कि मानसिक अवसाद से बचने के लिए कार्यस्थल पर मानसिक समस्याओं पर खुलकर बात रखनी चाहिए। इस दौरान मानसिक रोग विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता भी हुई जिसमें अजय कुमार प्रथम, अस्मित राय द्वितीय और ओमप्रकाश तृतीय रहे। पांच अन्य छात्र-छात्राओं को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। इस मौके पर आकांक्षा चौधरी, छात्र कल्याण विभाग के डीन अरुण सैनी, चारु भट्ट, राजवीर सिंह, चंपा, ललित मोहन, रेखा नेगी, लक्ष्मी, मोनिका, विक्रम सिंह, संदीप बुटोला आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें