मोहित और गरिमा ने स्थानीय उत्पाद बेचकर कमराए 1200 रुपये
जीआईसी गोपेश्वर में बाल मेला कार्यक्रम का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
गोपेश्वर। राजकीय इंटर कॉलेज गोपेश्वर में आयोजित बाल मेले में कई प्रतियोगिताएं हुईं। इसके साथ ही स्थानीय उत्पादों की प्रदर्शनी भी लगाई गई। प्रदर्शनी में सुबोध प्रेम विद्या मंदिर गोपेश्वर ने प्रथम स्थान हासिल किया। जबकि राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नैग्वाड़ द्वितीय और जीआईसी मैठाणा तृतीय रहा।
उत्तराखंड बाल कल्याण परिषद देहरादून की ओर से आयोजित बाल मेले में जिले के कई विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। बाल मेले में लगी स्थानीय उत्पादों की प्रदर्शनी में सुबोध प्रेम विद्या मंदिर गोपेश्वर प्रथम रहा। प्रदर्शनी में स्थानीय उत्पादों की लोगों ने खरीदारी भी की। मोहित और गरिमा मिश्रा ने स्थानीय उत्पाद बेचकर 1200 रुपये कमाए। पेंटिंग प्रतियोगिता में निहारिका प्रथम, अदिति रावत द्वितीय और प्रियांशु मिश्रा तृतीय स्थान पर रहे। बाल मेले में मुख्य अतिथि सीईओ धर्म सिंह रावत, विशिष्ट अतिथि जीआईसी गोपेश्वर के प्रधानाचार्य कर्मवीर सिंह, उत्तम राणा, सतीश चमोला, ज्योति नेगी, अनूप खंडूड़ी, बैशाख सिंह रावत और मीना डंगवाल आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम के जिला प्रतिनिधि धन सिंह घरिया ने मेले का संचालन किया।