गोपेश्वर। उर्गम घाटी के जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से उर्गम घाटी में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा देने की मांग की। कहा गया कि क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधा न होने से लोगों को स्वास्थ्य लाभ लेने के लिए बीस किमी दूर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ज्योतिर्मठ पर निर्भर रहना पड़ता है। उर्गम के पूर्व ग्राम प्रधान व जनदेश संस्था के सचिव लक्ष्मण सिंह नेगी और डुमक विकास संघर्ष समिति के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह भंडारी ने जिलाधिकारी को भेजे ज्ञापन में कहा कि उर्गम में अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र स्थापित कर डॉक्टर और फार्मासिस्ट की तैनाती की जाए जिससे लोगों को क्षेत्र में ही स्वास्थ्य लाभ मिल सके। संवाद