फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: छात्र-छात्राओं ने दी सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति

Tue, 26 Dec 2023 06:19 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
गैरसैंण जीआईसी एनएसएस ​शिविर में सांस्कृतिक प्रस्तुति देती छात्राऐं
विज्ञापन
गैरसैंण/तिलवाड़ा। जीआईसी गैरसैंण का सात दिवसीय एनएसएस शिविर शुरू हो गया है। कन्या जूनियर स्कूल सलियाणा में आयोजित शिविर का रिटायर प्रधानाचार्य बीएस बुटोला ने उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि स्वयंसेवियों को अनुशासन में रहकर समाज सेवा करनी चाहिए। इस मौके पर छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी और इसके बाद स्कूल परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया। इस मौके पर सत्येंद्र चौधरी, जीआईसी गैरसैंण के प्रधानाचार्य डीएस बिष्ट, कुंवर रावत, पीटीए अध्यक्ष राजेंद्र रावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

दूसरी ओर तिलवाड़ा में जखोली ब्लॉक के लाटा बाबा जनता इंटर काॅलेज में एनएसएस शिविर का उद्घाटन ब्लॉक प्रमुख प्रदीप थपलियाल ने किया। उन्होंने कहा कि गांव के बीच में शिविर के संचालन से ग्रामीणों को भी लाभ मिलेगा। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य विक्रम भंडारी, क्षेत्र पंचायत सदस्य निर्मला बहुगुणा, ग्राम प्रधान संगठन के अध्यक्ष देवेंद्र भंडारी, अनीता आर्य, दीपक भंडारी आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें