देवाल। राजकीय इंटर कॉलेज सवाड़ में आयोजित अभिभावक संघ की बैठक में सोबन सिंह खत्री अध्यक्ष चुने गए। बैठक में सरकार से विद्यालय भवन व प्रार्थना स्थल निर्माण की मांग की गई। प्रधानाचार्य एमआर आर्य की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में अभिभावकों ने बताया कि विद्यालय में कई कक्षाएं टिन शेड में संचालित हो रही हैं। बैठक में सोबन सिंह खत्री को पीटीए अध्यक्ष व विरेंद्र सिंह को एसएमसी अध्यक्ष चुना गया। बैठक में जिला पंचायत सदस्य आशा धपोला, सुरेंद्र खत्री, प्रधान कंचना देवी, शिक्षक वीआर चिन्याल और आरसी तिवाड़ी आदि मौजूद रहे। संवाद
मैर्थ्स विजार्ड एवं स्पैल जीनियस में सुहास प्रथम
देवाल। ब्लॉक संसाधन केंद्र में आयोजित मैर्थ्स विजार्ड एवं स्पैल जीनियस प्रतियोगिता में राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय देवाल के सुहास ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्राथमिक विद्यालय ल्वाणी के प्रतीक द्वितीय व प्राथमिक विद्यालय तिमिला के करीना ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। स्पैल जीनियस ने आदर्श प्राथमिक विद्यालय देवाल के करन ने प्रथम, लिंगड़ी के कुमकुम ने द्वितीय व सवाड़ तल्ला के आयुष ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर ब्लॉक समन्वयक शंभू प्रसाद कुनियाल, दर्शन धपोला आदि मौजूद रहे। संवाद