फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेमकुंड साहिब : तीन मई तक रुका बर्फ हटाने का काम

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

बर्फबारी को देखते हुए लिया गया निर्णय, आस्था पथ पर फिर जम गई फीट ताजी जमी
आगामी 20 मई से शुरू होनी है हेमकुंड साहिब की यात्रा

संवाद न्यूज एजेंसी

गोपेश्वर। बर्फबारी के कारण हेमकुंड साहिब के आस्था पथ से बर्फ हटाने का काम दो दिनों से रुका हुआ है। सेना के जवानों की ओर से जहां-जहां बर्फ हटाई गई थी वहां करीब दो फीट तक ताजी बर्फ जम गई है। अब तीर्थयात्रा शुरू होने में 18 दिन का समय शेष बच गया है जिससे बर्फ हटाने की चुनौती भी बढ़ती जा रही है। अब तीन मई तक यहां बर्फ हटाने का काम रोक दिया गया है।
विज्ञापन

हेमकुंड साहिब के कपाट 20 मई को खोल दिए जाएंगे। इसलिए हेमकुंड साहिब के आस्था पथ से सेना के जवानों ने 20 अप्रैल से ही बर्फ हटाने का काम शुरू कर दिया था। विपरीत मौसम के बावजूद 28 अप्रैल को हवलदार मलकीत सिंह, हवलदार हरसेवक सिंह के नेतृत्व में 418 इंजीनियरिंग कोर के जवान और गुरुद्वारा हेमकुंड साहिब के प्रबंधक गुरनाम सिंह व अन्य सेवादार बर्फ हटाते हुए हेमकुंड साहिब पहुंच गए थे। अटलाकोटी में जवानों ने ग्लेशियर को काटकर चार फीट रास्ता बना दिया था लेकिन बर्फबारी के कारण दो दिनों से बर्फ हटाने का काम रुका हुआ है। इधर गोविंदघाट गुरुद्वारा प्रबंधन के वरिष्ठ प्रबंधक सरदार सेवा सिंह ने बताया कि बर्फबारी को देखते हुए 3 मई तक बर्फ हटाने का काम रोक दिया गया है। आस्था पथ अटलाकोटी तक फिर से दो फीट ताजी बर्फ जम गई है। अब मौसम सामान्य होने पर ही बर्फ हटाने का काम शुरू किया जाएगा। हेमकुंड साहिब और सरोवर अभी बर्फ से ढका हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें