चमोली जिले में रविवार अपराह्न अचानक मौसम बदलने से हेमकुंड साहिब, बदरीनाथ धाम की चोटियों समेत अन्य ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फ की हल्की फुहारें पड़ीं। वहीं निचले इलाकों में बारिश होने से गर्मी से राहत मिली है।
पिछले कुछ दिनों से जिले में अचानक गर्मी बढ़ने से लोग काफी परेशान हो गए थे लेकिन रविवार दोपहर करीब दो बजे अचानक मौसम बदल गया। इसके बाद ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फ की हल्की फुहारें पड़ने से जोशीमठ क्षेत्र में बारिश हो गई। इसके साथ ही इन दिनों खेतों में तैयार हो रही मटर, गेहूं, सरसों, आलू की फसल बारिश नहीं होने से प्रभावित हो रही थी लेकिन बारिश होने से काश्तकारों को भी राहत मिली है। संवाद