फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: शराब की बिक्री पर रोक लगा दो साहब....बरबाद हो रही युवा पीढ़ी

Tue, 23 Jan 2024 07:20 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
गोपेश्वर थाने पहुंचीं देवलधार की महिलाओं ने लगाई गुहार
विज्ञापन

थानाध्यक्ष बोले, जल्द क्षेत्र में की जाएगी छापामारी
संवाद न्यूज एजेंसी
गोपेश्वर। मंडल घाटी की महिलाओं ने चमोली-गोपेश्वर-मंडल-ऊखीमठ हाईवे पर देवलधार में अवैध रूप से हो रही अंग्रेजी शराब की बिक्री पर रोक लगाने की मांग उठाई। महिलाओं ने इस संबंध में थानाध्यक्ष राजेंद्र रौतेला को ज्ञापन सौंपा। कहा कि अधिकांश दुकानों में शाम होते ही अंग्रेजी शराब की खुलेआम बिक्री हो रही है। आरोप लगाया कि चाय से लेकर राशन की दुकानों में अवैध रूप से शराब बेची जा रही है। कहा कि नशा करने से युवा पीढ़ी बरबाद हो रही है। इसलिए शराब की ब्रिकी पर रोक लगा दो साहब। थानाध्यक्ष ने जल्द क्षेत्र में छापामारी का आश्वासन दिया।
विज्ञापन



महिलाओं ने थाने में दिए ज्ञापन में कहा कि क्षेत्र में अवैध अंग्रेजी शराब का अत्यधिक बोलबाला हो गया है। चाय से लेकर राशन की दुकानों में अवैध रूप से अंग्रेजी शराब की बिक्री की जा रही है। पुलिस और आबकारी विभाग की ओर से कोई कार्रवाई न होने से अवैध शराब का कारोबार फलफूल रहा है। महिलाओं ने कहा कि क्षेत्र के युवा नशे के शिकार हो रहे हैं। इससे क्षेत्र का माहौल भी खराब हो रहा है। पूर्व में शराब के विरोध में आंदोलन भी किया गया था और जिसके बाद कुछ महिनों के लिए शराब का कारोबार बंद हो गया था। अब फिर से शराब की बिक्री धड़ल्ले से हाेने लगी है। उन्होंने जल्द ही क्षेत्र में पुलिस की गतिविधि बढ़ाने और शराब की बिक्री पर रोक लगाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें