बदरीनाथ। पिछले दिनों मौसम खराब होने से बदरीनाथ धाम में कड़ाके की ठंड हो रही है। खासकर सुबह और शाम कड़ाके की ठंड पड़ रही है। ठंड से बचने के लिए श्रद्धालुओं को अलाव का सहारा लेना पड़ रहा है।
बदरीनाथ धाम में पिछले दिनों बारिश हुई थी जबकि ऊंची चोटियों पर बर्फबारी हुई। इससे धाम में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। ब्रह्मकपाल में पितरों के पिंडदान व तर्पण के लिए पहुंच रहे श्रद्धालुओं को ठंड से राहत दिलाने के लिए तीर्थ पुरोहितों की ओर से अलाव की व्यवस्था की गई है। ब्रह्मकपाल तीर्थ पुरोहित महापंचायत के केंद्रीय अध्यक्ष उमेश चंद्र सती ने बताया कि श्रद्धालुओं को ठंड से राहत दिलाने के लिए तीर्थ पुरोहितों ने स्वयं के संसाधन से ब्रह्मकपाल में अलाव की व्यवस्था की है। हर दिन ठंड बढ़ती ही जा रही है। संवाद