फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: बदरीनाथ में पड़ रही कड़ाके की ठंड, यात्री ले रहे अलाव का सहारा

Sun, 13 Oct 2024 06:31 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
बदरीनाथ में ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा लेते श्रद्धालु। संवाद
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

बदरीनाथ। पिछले दिनों मौसम खराब होने से बदरीनाथ धाम में कड़ाके की ठंड हो रही है। खासकर सुबह और शाम कड़ाके की ठंड पड़ रही है। ठंड से बचने के लिए श्रद्धालुओं को अलाव का सहारा लेना पड़ रहा है।
विज्ञापन

बदरीनाथ धाम में पिछले दिनों बारिश हुई थी जबकि ऊंची चोटियों पर बर्फबारी हुई। इससे धाम में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। ब्रह्मकपाल में पितरों के पिंडदान व तर्पण के लिए पहुंच रहे श्रद्धालुओं को ठंड से राहत दिलाने के लिए तीर्थ पुरोहितों की ओर से अलाव की व्यवस्था की गई है। ब्रह्मकपाल तीर्थ पुरोहित महापंचायत के केंद्रीय अध्यक्ष उमेश चंद्र सती ने बताया कि श्रद्धालुओं को ठंड से राहत दिलाने के लिए तीर्थ पुरोहितों ने स्वयं के संसाधन से ब्रह्मकपाल में अलाव की व्यवस्था की है। हर दिन ठंड बढ़ती ही जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें