फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: सर्विस इलेवन रुद्रप्रयाग की टीम ने जीता उद्घाटन मैच

Sun, 07 Jan 2024 06:55 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
गौचर में स्टार क्रिकेट एसोसिएशन के सौजन्य से 13 वां राज्य स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन
विज्ञापन
13वां राज्य स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट गौचर में शुरू
विज्ञापन

गजेंद्र चुने गए मैन ऑफ द मैच
संवाद न्यूज एजेंसी
गौचर। न्यू स्टार क्रिकेट एसोसिएशन (एनएससीए) के सौजन्य से 13वां राज्य स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट रविवार को यहां खेल मैदान में शुरू हुआ। टूर्नामेंट का उद्घाटन मैच सर्विस इलेवन रुद्रप्रयाग की टीम ने जीता। प्रतियोगिता में 32 टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। गजेंद्र को मैन ऑफ द मैच चुना गया। टूर्नामेंट की विजेता टीम को आयोजकों की ओर से 51 हजार रुपये और उपविजेता टीम को 32 हजार रुपये दिए दिए जाएंगे।
विज्ञापन

रविवार को मैच का शुभारंभ पूर्व मंडी समिति अध्यक्ष संदीप नेगी ने किया। टूर्नामेंट का पहला मुकाबला यंग स्टार क्रिकेट क्लब बिनगढ़ और सर्विस इलेवन रुद्रप्रयाग के बीच हुआ। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने मैदान में उतरी सर्विस इलेवन रुद्रप्रयाग की टीम ने निर्धारित पंद्रह ओवरों में 106 रन बनाए। बल्लेबाज गजेंद्र ने सर्वाधिक 55 रन बनाए, जबकि गेंदबाज देवेंद्र ने दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए बिनगढ़ की टीम मात्र 82 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। बिनगढ़ के आदित्य ने 24 रन बनाए और गेंदबाज सैम ने तीन विकेट लिए। इस मौके पर टूर्नामेंट आयोजक समिति के अध्यक्ष पवन सिंह भंडारी, संरक्षक कमलकांत कांडपाल व विपुल रावत, व्यापारसंघ अध्यक्ष राकेश लिंगवाल, जगदीश कनवासी, संजय सती, अनिल नेगी और केशव बिष्ट आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें