फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: हाईवे पर सोनला में स्कूटी बस से टकराई, दो युवक घायल

Fri, 14 Jun 2024 06:24 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
कर्णप्रयाग। बदरीनाथ हाईवे पर सोनला में एक स्कूटी बस से टकरा गई। हादसे में स्कूटी सवार दो युवक घायल हो गए। घायलों को कर्णप्रयाग अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार दोपहर को गौरव रावत (22) निवासी चांदपुरगढ़ी आदिबदरी और अमन सिंह (20) निवासी मोख मल्ला नंदानगर स्कूटी से नंदप्रयाग की ओर जा रहे थे। इस दौरान सोनला पेट्रोल पंप परिसर से हाईवे की ओर आ रही बस से स्कूटी टकरा गई और स्कूटी सवार दोनों युवक हाईवे पर गिरकर घायल हो गए। घायलों को एंबुलेंस से कर्णप्रयाग अस्पताल लाया गया। यहां घायलों का प्राथमिक उपचार किया गया। अस्पताल के सीएमएस डाॅ. हरीश थपलियाल ने बताया कि चोटें अधिक होने के कारण दोनों युवकों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। वहीं थानाध्यक्ष देवेंद्र सिंह रावत ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। बस चालक से भी पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें