फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Badrinath Dham: दर्शन कर लौट रही महिला तीर्थयात्री की बिगड़ी तबीयत, इलाज के लिए जाते समय रास्ते में तोड़ा दम

Fri, 14 Jun 2024 02:14 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, कर्णप्रयाग (चमोली)

सार

घर लौटते समय महिला तीर्थयात्री की अचानक तबीयत खराब हो गई। परिजनों द्वारा उसे उपचार के लिए पीएचसी गौचर पहुंचाया जा रहा था, लेकिन इस बीच महिला ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
बदरीनाथ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदरीनाथ धाम की यात्रा से लौटते हुए शुक्रवार सुबह एक महिला तीर्थयात्री की मौत हो गई। मृतक महिला तीर्थयात्री के शव का पुलिस की मौजूदगी में पंचनामा भरकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया ।

विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार बदरीनाथ के दर्शन के बाद बस से घर लौटते समय महिला तीर्थयात्री तुलसा रानी (64 वर्ष) निवासी हरसुंडई हमीरपुर जालौन उत्तर प्रदेश की चटवापीपल के निकट अचानक तबीयत खराब हो गई। परिजनों द्वारा उसे उपचार के लिए पीएचसी गौचर पहुंचाया जा रहा था, लेकिन इस बीच महिला ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।

ये भी पढ़ें...Almora: वनाग्नि की घटनाओं के सामने बौना साबित हुआ सरकारी तंत्र...सीएम धामी की सख्ती भी नहीं आई काम
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला के परिजनों और सह यात्रियों नें बताया कि 55 यात्री चारधाम यात्रा पर आए थे। शुक्रवार को चारधाम यात्रा पूरी करके घर लौट रहे थे। तभी तुलसा रानी की अचानक तबीयत बिगड़ गई और उसने उल्टी करना शुरू कर दिया। तीर्थयात्री हमीरपुर के लिए लौट गए हैं। चिकित्सा प्रभारी डा मुकेश रावत ने बताया कि महिला की मौत रास्ते में हार्ट अटैक से होने की संभावना है ।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें