पोखरी। उडामांडा-विनगढ़-खूनीगाड सड़क का निर्माण 10 साल बाद भी शुरू नहीं हो पाया है। कहा कि सड़क नहीं बनने से आज भी लोगों को पोखरी बाजार जाने के लिए तीन किमी की खड़ी चढ़ाई चढ़नी पड़ती है। बीमार लोगों को कुर्सी या चारपाई के सहारे अस्पताल पहुंचाना पड़ता है। ग्रामीणों ने डीएम को ज्ञापन भेजकर जल्द सड़क का निर्माण शुरू नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
विनगढ़ की प्रधान लक्ष्मी देवी, पूर्व प्रधान हर्षवर्धन, क्षेत्र पंचायत सदस्य सुभाष रावत, सुनील नेगी ने कहा कि वर्ष 2013-14 में उडामांडा-विनगढ़-खूनीगाड सड़क को शासन से स्वीकृति मिली थी। 10 किमी लंबी इस सड़क से सिनाऊ, विनगढ़, खूनीगाड, कुमेड़ा सहित अन्य गांव के लोगों को लाभ मिलता लेकिन लोनिवि की ओर से सड़क का काम आज तक शुरू नहीं किया गया। संवाद