फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सत्याग्रह हाफ मैराथन में रविंद्र और रामेश्वरी रहे प्रथम

विज्ञापन
नंदासैंण में आयोजित हाफ मैराथन दौड़ में भाग लेते प्रतिभागी। - फोटो : KARNPRYAG
विज्ञापन
देवभूमि जन कल्याण एवं शिक्षा समिति नंदासैंण की ओर से शनिवार को सत्याग्रह हाफ मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। करीब पांच किलोमीटर दौड़ प्रतियोगिता में 192 युवक और 97 युवतियों ने भाग लिया। प्रथम स्थान पर आने वाले रविंद्र सिंह और रामेश्वरी नेगी को 5100, द्वितीय स्थान पर राजीव और मोनिका को 3100 और तृतीय स्थान पर रहे नितिन और प्रीति को 1100 रुपये नकद पुरस्कार और ट्रॉफी प्रदान की गई।
विज्ञापन

अन्य 14 प्रतिभागियों प्रीतम, बबीता, संदीप, शिवानी, आशीष, कविता, विक्रम, कविता, सूरज, मीता, अजय, मनीषा, मनोज और रोशनी को सांत्वना पुरस्कार दिए गए। विधायक प्रतिनिधि डॉ. अवतार नेगी ने विधायक सुरेंद्र नेगी की ओर से समिति को फर्नीचर खरीदने के लिए एक लाख रुपये देने की घोषणा की। इस मौके पर आयोजक समिति के अध्यक्ष अशोक चौधरी, सचिव रेवत नेगी, जिला क्रीड़ा अधिकारी गिरीश चंद्र, डॉ. मुकेश पंत, पूर्व विधायक अनिल नौटियाल, जिपंस विनोद नेगी, नारायण सिंह, डॉ. गंगा सिंह, मुकेश नेगी, राजेंद्र सिंह, गायत्री देवी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें