नारायणबगड़। एसजीआरआर नारायणगड़ की चार दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में रामानुजन हाउस ओवर ऑल चैंपियन बना। जबकि आर्यभट्ट हाउस द्वितीय और भाभा हाउस तृतीय रहा। चौथे दिन कबड्डी, बैडमिंटन, रस्साकशी, शतरंज आदि की प्रतियोगिताएं हुईं।
बैडमिंटन डबल के बालक वर्ग में हर्षित-हिमांशु, बालिका वर्ग में अनुष्का-श्रेया, शतरंज प्रतियोगिता में सनांशी प्रथम रहे। रस्साकशी में बालिका वर्ग में रमन हाउस प्रथम रहा। यूपीसीएल उप वितरण खंड के अवर अभियंता देवेंद्र पयाल, अनुज सिंह, मुकेश कुमार, प्रधानाचार्य शंकर चौहान ने विजेता खिलाड़ियों को मेडल प्रदान किए। इस मौके पर दिनेश मैंदोली, गोपाल सिंह, वरुण परिहार, रेखा चौधरी, सरोज परिहार, दिनेश नेगी और सतेंद्र सजवाण आदि मौजूद थे। संवाद