फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: पुरानी पेंशन बहाली के लिए निकाली रैली

Fri, 27 Sep 2024 03:40 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
गोपेश्वर में पुरानी पेंशन बहाली को लेकर कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन करते कर्मचारी। संवाद
विज्ञापन
कर्मचारियों व शिक्षकों ने प्रधानमंत्री को भेजा ज्ञापन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गोपेश्वर। पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर कर्मचारियों व शिक्षकों ने नगर में रैली निकाली। उन्होंने मांग को लेकर प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजा। कहा कि यूनिफाइड पेंशन योजना में भी कई खामियां हैं। इसलिए पुरानी पेंशन को लागू किया जाए।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को विभिन्न विभागों के कर्मचारियों व शिक्षकों ने मंदिर मार्ग से कलेक्ट्रेट तक रैली निकाली। इसके बाद डीएम के माध्यम से प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजा। उन्होंने कहा कि एक अप्रैल से केंद्रीय कर्मचारियों के लिए यूनिफाइड पेंशन योजना (यूपीएस) लागू हो जाएगी। केंद्र ने सभी राज्यों को भी इसे स्वीकार करने की सलाह दी है, लेकिन इसमें कई त्रूटियां हैं, जिसमें 10 प्रतिशत अंशदान की राशि वापस नहीं मिलेगी जबकि पुरानी पेंशन में वापस मिलती है। यूपीएस में 25 साल की सेवा के बाद पूरी पेंशन मिलेगी, जबकि पुरानी पेंशन के लिए 20 साल का प्रावधान था। कहा कि यूपीएस सरकार संचालित करेगी या कोई एजेंसी यह स्पष्ट नहीं है। एक राज्य में एनपीएस, यूपीएस व ओपीएस लागू होगी जिससे असमानता बढ़ेगी। इस अवसर पर जिला मंत्री प्रकाश सिंह चौहान, कमल किशोर डिमरी, महावीर जग्गी, नरेंद्र सिंह रावत, कमलेश कुंवर, प्रकाश नेगी, दिगंबर नेगी व मुकेश नेगी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें